पुलवामा साजिश का एक और चेहरा खत्म,मारा गया हमजा बुरहान

इस्लामाबाद/मुजफ्फराबाद,(Aaj Tak)।

साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड्स में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने मुजफ्फराबाद स्थित उसके ऑफिस में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई।

हमजा बुरहान पुलवामा हमले की साजिश रचने वालों में शामिल था। वह पाकिस्तान में खुद को शिक्षक बताकर छिपा हुआ था।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह लंबे समय से आतंकी नेटवर्क को सक्रिय रखने में जुटा था।

बताया जाता है कि वह PoK में आतंकियों को ट्रेनिंग देने के साथ-साथ सीमा पार घुसपैठ कराने में भी अहम भूमिका निभा रहा था।

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में CRPF के 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए थे।

इस हमले के बाद भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

हमजा की हत्या को लेकर पाकिस्तान में फिलहाल आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *