लातूर।
नीट यूजी 2026 NEET-UG 2026पेपर लीक मामले में सीबीआई CBI ने सोमवार को 10वीं गिरफ्तारी की। पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) के संचालक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया।
जांच एजेंसी के मुताबिक मोटेगांवकर के मोबाइल से लीक हुआ NEET पेपर बरामद हुआ है। आरोप है कि उसने संगठित गिरोह के साथ मिलकर परीक्षा से पहले पेपर और आंसर-की कई छात्रों तक पहुंचाई।
कोचिंग नेटवर्क का सौ करोड़ का टर्न ओवर !
CBI को शक है कि लातूर समेत 7 जिलों में संचालित RCC कोचिंग नेटवर्क के जरिए छात्रों को लीक सवाल उपलब्ध कराए गए।(Motegaonkar in Photo)
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कोचिंग नेटवर्क का टर्नओवर करीब 100 करोड़ रुपए है। एजेंसी ने RCC के मुख्य कार्यालय पर छापा मारकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।
दलालों से टेलीग्राम तक फैला नेटवर्क
सीबीआई CBI के अनुसार पेपर लीक रैकेट में दलाल, प्रोफेसर, कोचिंग संचालक और छात्र तक शामिल थे।
लीक पेपर की PDF टेलीग्राम के जरिए फैलाने और लाखों रुपए में डील करने के आरोप भी सामने आए हैं। राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र तक इस नेटवर्क की पहुंच बताई जा रही है।
पेपर सेटिंग कमेटी तक पहुंचा लीक कनेक्शन
इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में प्रोफेसर पी.वी. कुलकर्णी और उनकी सहयोगी मनीषा गुरुनाथ मंधारे को पुणे से गिरफ्तार किया।
सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ कि कुलकर्णी व मनीषा वर्षों तक उस पैनल का हिस्सा रहे थे जो नीट परीक्षा के लिए केमिस्ट्री के प्रश्न पत्र तैयार करता था। एनटीए (NTA) परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े होने के कारण उनकी गोपनीय प्रश्न पत्रों तक पहुंच थी।
(In photo Manisha,Kulkarni & Beautician Manisha-2)
परीक्षा से पहले, उन्होंने पुणे में गुप्त कोचिंग सेशन के दौरान सिलेक्टेड छात्रों को सवाल और जवाब डिक्टेट (लिखवाए) करवाए थे। छात्रों ने अपने नोट्स में जो सवाल लिखे थे, वे 3 मई 2026 को आयोजित हुई असली नीट-यूजी परीक्षा से बिल्कुल मेल खा गए।
राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना
पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले रविवार को केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।
उन्होंने पूछा कि बार-बार पेपर लीक होने के बावजूद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?
NTA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
विवाद बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने NTA में चार नए अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसमें दो IRS समेत 4 अधिकारियों को जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है।
इनमें आईआरएस आकाश जैन व आदित्य राजेंद्र भोजगढ़िया तथा अनुजा बापट और रुचिता विज शामिल हैं। इससे पहले सरकार ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया था।
अब तक पकड़े गए 10 मुख्य आरोपी
————————————————————————————————-
आरोपी भूमिका आरोप
1. शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर RCC संचालक लीक पेपर छात्रों तक पहुंचाया
2. मनीषा गुरुनाथ मंधारे बायोलॉजी लेक्चरर छात्रों को लीक सवाल-जवाब पढ़ाए
3. पीवी कुलकर्णी केमिस्ट्री प्रोफेसर परीक्षा से पहले सवाल बताए
4. मनीषा वाघमारे ब्यूटीशियन छात्रों को नेटवर्क से जोड़ा
5. धनंजय लोखंडे दलाल पेपर डीलिंग में शामिल
6. शुभम खैरनार दलाल लीक पेपर की PDF बनाई
7. यश यादव दलाल लाखों देकर पेपर हासिल किया
8. मांगीलाल बिंवाल दलाल 45 लाख में पेपर डील
9. दिनेश बिंवाल राजनीतिक संपर्क रैकेट का हिस्सा
10. विकास बिंवाल MBBS छात्र नेटवर्क ऑपरेशन में शामिल
—————————————————————————————–
















