गल्ला व्यापारी की बेटी बनी गुना टॉपर, CBSE में 97.6% अंक लाकर बढ़ाया मान

26

शिवकुमार जोगी | गुना
9685479787

सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में गुना की बेटी अनुष्का जोगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में टॉप किया है।

शांति पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की कॉमर्स छात्रा अनुष्का(In Photo) ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया। रिजल्ट घोषित होते ही घर में खुशी का माहौल बन गया।

अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनका कहना है कि रोजाना 3 से 4 घंटे की नियमित पढ़ाई और अनुशासन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।

विषयवार अंक भी बेहद शानदार रहे

अनुष्का ने इंग्लिश, इकोनॉमिक्स और अकाउंटेंसी में 99-99 अंक, फिजिकल एजुकेशन में 98 और बिजनेस स्टडी में 93 अंक प्राप्त हुए।

अनुष्का के पिता गल्ला व्यापारी हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। पिता ने बेटी की सफलता को परिवार के लिए गर्व का पल बताया और कहा कि मेहनत व लगन का यह परिणाम पूरे जिले के लिए प्रेरणा है।

तिरुवनंतपुरम रीजन ने बाजी मारी

बता दें कि सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। इसमें तिरुवनंतपुरम रीजन ने बाजी मारी,जबकि भोपाल रीजन इस मामले में पिछड़ा है।