राज्य सरकार ने रविवार को भारतीय पुलिस सेवा के तीन अफसरों के तबादला आदेश जारी किए। वर्ष 2015 बैच के आईपीएस आशुतोष बागरी को बुरहानपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। बीते दिनों राज्य सरकार ने 24 जिलों के एसपी बदले थे।
इनमें बुरहानपुर भी शामिल है,लेकिन यहां तब नए एसपी की पदस्थापना नहीं की गई थी।बागरी वर्तमान में एसएएफ भिंड की 17वीं वाहिनी में सेनानी हैं।
रविवार को जारी एक आदेश के तहत दो अन्य आईपीएस की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया। इनमें वर्ष 2010 के राकेश सगर को डीआईजी एसएएफ 2 ग्वालियर से डीआईजी पीएचक्यू पदस्थ किया गया है।
वहीं,श्रीमती विदिता डागर वर्ष 2021 बैच को एएसपी ग्वालियर से सेनानी सेकंड वाहिनी एसएएफ ग्वालियर पदस्थ किया गया।