कोतवाली थाना पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर आजाद मोहल्ला,अशोकनगर निवासी रियान खान, जुबेर खान और मुसीर खान को गिरफ्तार किया है।
बीते माह पिपरई थाना क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। एक किशोरी जब बुर्का पहनकर घर लौटी तो परिजन चौंक गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजीव मिश्रा ने तत्काल विशेष टीम गठित की और फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।
पूछताछ के दौरान जस्सी नामक किन्नर का नाम भी सामने आया, जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया।
अशोकनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं।