लोकल से ग्लोबल का स्वाद : भारतीय चीज ने जीता दुनिया का दिल, मन की बात में पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

8

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण रविवार को किया गया। इसे मप्र समेत देशभर में चाव से सुना गया। भोपाल में सीएम मोहन यादव ने एक निजी रेस्तरां में कार्यक्रम सुना। इस दौरान उन्होंने आमजन से बातचीत भी की।

नईदिल्ली।

‘भारत का स्वाद अब दुनिया तक पहुंच रहा’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘हमारे देश में खान-पान की परंपराएं सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं रही हैं। भारतीय चीज भी इसी परंपरा का अहम हिस्सा है।’

उन्होंने बताया कि ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में भारत के दो ब्रांड्स को प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हुई।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के डेयरी सेक्टर में तेजी से बदलाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि वैल्यू एडिशन के चलते पारंपरिक स्वादों को नई पहचान मिली है। भारतीय चीज(Cheese) अब वैश्विक बाजार में अपनी जगह बना रहा है।

य​ह भी पढ़ें… अक्षय कुमार की बेटी से मांगे न्यूड फोटो–Click

भारत के अलग-अलग हिस्सों के खास चीज
प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में बनने वाले खास चीज का भी जिक्र किया। जम्मू-कश्मीर का कालारी चीज, जिसे ‘मोजरेला ऑफ कश्मीर’ भी कहा जाता है।

लंबे समय से गुज्जर-बकरवाल समुदाय द्वारा बनाया जाता रहा है। वहीं, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में मिलने वाला ‘छुर्पी’ याक के दूध से तैयार किया जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि इसका स्वाद पहाड़ों की सादगी और नरमी को दर्शाता है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात का ‘टोपली नू पनीर’ या ‘सुरती चीज‘ भी अपनी अलग पहचान रखता है।

य​ह भी पढ़ें… मीठे में मांस का ‘खेल’–Click

‘लोकल टू ग्लोबल’ का मजबूत उदाहरण
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कई भारतीय कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश कर रही हैं। नई तकनीक, बेहतर पैकेजिंग और अंतरराष्ट्रीय मानकों के कारण भारतीय उत्पाद अब वैश्विक बाजार और रेस्टोरेंट तक पहुंच रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा ‘भारतीय चीज का उदाहरण हमें दिखाता है कि लोकल से ग्लोबल की दिशा में कैसे आगे बढ़ा जा सकता है।’

उन्होंने विश्वास जताया कि भारत का स्वाद और परंपरा दुनिया के लोगों को नया अनुभव देगी और देश से उनका जुड़ाव भी मजबूत करेगी।

य​ह भी पढ़ें… सूर्य आराधना में प्रभावी मंत्र–Click

प्रधानमंत्री के अनुसार, भारतीय चीज सिर्फ एक खाद्य उत्पाद नहीं, बल्कि देश की परंपरा और विविधता का प्रतीक है, जो अब दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहा है।

सीएम यादव ने निजी रेस्तरां में सुनी मन की बात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के वीआईपी रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में जनप्रतिनिधियों के साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट में कैप पेंटिंग कर रहे चार छोटे बच्चों से बाल सुलभ वार्तालाप कर उनकी हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बच्चों को अपने हाथों से नाश्ता कराया।