“श्रीनगर में जोजिला अब सिर्फ एक पहाड़ी दर्रा नहीं, बल्कि “हाईवे ऑफ रिस्क” बनता जा रहा है। जहां हर सफर मौसम की मर्जी पर टिका है। यहां जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।”
जोजिला पास/श्रीनगर,एजेंसी।
जम्मू-कश्मीर के दुर्गम पहाड़ी इलाके जोजिला पास एक बार फिर बर्फीले कहर का गवाह बना। शनिवार को शैतान नाला क्षेत्र में अचानक आए एवलांच ने श्रीनगर-लेह हाईवे पर चल रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
कई गाड़ियां 8 फीट से ज्यादा बर्फ में दब गईं,
जबकि एक टैंकर ड्राइवर अब भी फंसा हुआ है।
सेना और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
यह भी पढ़ें… सूर्य आराधना में प्रभावी मंत्र–Click
हाईवे बना ‘आइस ट्रैप’, कई वाहन फंसे
एवलांच के बाद हाईवे का एक हिस्सा पूरी तरह बर्फ से ढक गया।
. एक ट्रक बर्फ में धंस गया।
. दूसरा ट्रक पलट गया।
. एक पिकअप का शीशा टूटने से अंदर तक बर्फ भर गई।
. घटना के चलते लंबा जाम लग गया और कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, हर मिनट कीमती
सेना और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत कार्य शुरू किया। भारी मशीनों से बर्फ हटाई जा रही है और फंसे लोगों तक पहुंचने की कोशिश जारी है। अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
‘डेथ जोन’ बनता जोजिला: 28 दिन में दूसरा हादसा
यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले 28 दिनों में जोजिला पास में यह दूसरा बड़ा एवलांच है।
28 मार्च: 7 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा वाहन दबे।
27 मार्च (सोनमर्ग): होटल क्षतिग्रस्त, घटना CCTV में कैद।
















