मैच के बाद अभिषेक ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्टेडियम में बैठकर आज भी उन्हें इशारों में गाइड करते हैं।
अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में ब्रॉडकास्टर से एक खास रिक्वेस्ट भी कर डाली। उन्होंने कहा-“अगली बार कैमरा मेरे पिता (Black dress in Photo)पर भी दिखाइए।
अभिषेक की सफलता के पीछे उनके पिता राज कुमार शर्मा की बड़ी भूमिका रही है। खुद क्रिकेटर रहे पिता ने बचपन से ही बेटे के जुनून को पहचाना।
पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत के बजाय इस बार अभिषेक ने धैर्य दिखाया।
इस शानदार पारी के पीछे एक भावुक कहानी भी जुड़ी है। अभिषेक ने अपनी यह उपलब्धि अपनी बहन को समर्पित की, जो बीमारी के कारण मैच देखने नहीं आ सकी। उन्होंने कहा- “यह लम्हा मेरी बहन के लिए है।”