‘गेम के बहाने जाल’: अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी को दबोचा

53

“यह खबर सिर्फ क्राइम नहीं, बल्कि “डिजिटल पैरेंटिंग” और बच्चों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करने की जरूरत को भी उजागर करती है।”

मुंबई।

ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में छिपे खतरों का एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की नाबालिग बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने वाले आरोपी को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले ने एक बार फिर बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गेमिंग चैट से शुरू हुआ खतरनाक खेल

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के ADGP यशस्वी यादव (Yashasvi Yadav in Photo) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वे मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज (R.D. National College) में साइबर अवेयरनेस पर एक स्पेशल सेशन में बोल रहे थे। हालांकि, गिरफ्तारी कब हुई उन्होंने यह नहीं बताया।

घटना उस वक्त की है जब अक्षय की बेटी एक ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। गेम के दौरान एक अनजान व्यक्ति ने पहले सामान्य बातचीत शुरू की और फिर अचानक उनसे आपत्तिजनक मांग कर दी।

बेटी ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत गेम बंद किया और अपनी मां ट्विंकल खन्ना(Twinkle Khanna) को इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें..मीठे में मांस का ‘खेल’–Click

 सतर्कता से बची बड़ी घटना
परिवार की त्वरित प्रतिक्रिया के बाद मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, बच्चों का इस तरह जागरूक और खुलकर बात करना ही उन्हें बड़े खतरे से बचा सकता है।

यह भी पढ़ें.. टोल से जल्द मिलेगी मुक्ति–Click

 खुद अक्षय ने शेयर किया था अनुभव

स घटना का जिक्र Akshay Kumar ने पहले एक साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में किया था। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी ने सही समय पर कदम उठाकर स्थिति को संभाल लिया।

यह भी पढ़ें.. सूर्य देव का प्रसन्न करने के उपाय–Click

ऑनलाइन दुनिया में सतर्कता जरूरी
यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि एक चेतावनी है-ऑनलाइन गेमिंग या सोशल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।