मृतक की पहचान ग्राम सतपीपलिया निवासी 28 वर्षीय अंकुश परमार के रूप में हुई है। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पुष्टि की। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है।
पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर कई गंभीर जख्म मिले हैं, जो किसी धारदार हथियार से किए गए प्रतीत होते हैं। घटनास्थल को तुरंत सील कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया हत्या मानकर जांच कर रही है। रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए पड़ताल जारी है।
कॉल डिटेल और FSL जांच से मिलेंगे सुराग
एसपी दीपक शुक्ला के मुताबिक, भोपाल से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। साथ ही मृतक की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं, ताकि हत्या के पीछे की सच्चाई सामने लाई जा सके।
देर शाम तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस इसे हत्या का प्रकरण मान रही है,लेकिन उसके हाथ अब तक खाली हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत भी प्रकरण की तहकीकात में जुटी हैं।
परिजन पर संदेह,भाई हिरासत में
पुलिस को मृतक के परिजनों पर ही हत्या का संदेह है। सूत्रों के मुताबिक,पुलिस ने मृतक के भाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है,हालांकि अब तक इसकी अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी।