विधायक प्रीतम लोधी को अनुशासन नोटिस देकर 3 दिन में जवाब मांगा – अध्यक्ष खंडेलवाल 

3

विधायक प्रीतम लोधी को अनुशासन नोटिस देकर 3 दिन में जवाब मांगा – अध्यक्ष खंडेलवाल

 

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज इंदौर में कहा कि विधायक प्रीतम लोधी से जुड़ा मामला उनके संज्ञान में हैं। पार्टी ने लोधी को अनुशासन का नोटिस भी भेजा है। इस संबंध में पार्टी कार्यवाही करेगी।

 

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की बयानबाजी पर आखिरकार बीजेपी ने नोटिस ले ही लिया. पार्टी ने उनके आचरण को आपत्तिजनक मानते हुए उनको नोटिस जारी किया है.

 

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पत्र जारी कर प्रीतम लोधी से स्पष्टीकरण मांगा है. उन्हें तीन दिन की मोहलत दी गई है. इसके पहले एमपी आईपीएस एसोसिएशन ने प्रीतम लोधी की आपत्तिजनक भाषा और आचरण को लेकर की निंदा की थी. जिसके समर्थन में इंडिया आईपीएस एसोसिएशन भी आ गया था. शिवपुरी के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने करैरा के एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ को लेकर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मामले में अब बीजेपी ने संज्ञान लिया है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि विगत दिनों आपके द्वारा जो आचरण किया गया वो अत्यंत आपत्तिजनक है. आपके द्वारा किया गया आचरण पार्टी अनुशासन के अनुरुप नहीं है.

अतः तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण दें. अन्यथा आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस पत्र की प्रति मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को भी भेजी गई है.