राजनांदगांव में साईं ऐप के बड़े सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़
आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़े साईं ऐप के डिस्ट्रीब्यूटर को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को संचालित करने में अहम भूमिका निभा रहा था। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार नागपुर निवासी सादिक खान पिछले दो वर्षों से साईं ऐप की आईडी बनाकर बेच रहा था। आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले वह राजनांदगांव समेत आसपास के जिलों में सक्रिय हो गया था और लोगों को ऑनलाइन सट्टेबाजी से जोड़ रहा था। हर आईडी के लिए पांच से दस हजार रुपये तक वसूले जाते थे, जबकि तकनीकी समस्या ठीक करने के नाम पर भी अतिरिक्त रकम ली जाती थी।
















