वंदेमातरम गायन के विरोध से गर्माई इंदौर की सियासत

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा कांग्रेस की दो पार्षद नेत्रियों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के अपमान के विरोध में शुक्रवार को नगर के सभी 85 वार्डों में कांग्रेस का पुतला दहन कर सामुहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया।

इंदौर के विभिन्न वार्डों में प्रमुख स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन तिरंगा ध्वज लेकर पहुंचे, जहां कांग्रेस के पुतले को जूते-चप्पलों से पीटकर दहन किया। तत्पश्चात् जनसमुदाय ने वंदे मातरम का नारा बुलंद किया।

इस दौरान पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने कहा कि देश भर में कांग्रेस नेताओं द्वारा बार-बार राष्ट्रभावनाओं को आहत करने वाले कृत्य किए जा रहे हैं।

जिन्हें किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कांग्रेस वास्तव में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सम्मान करती है, तो संबंधित दोनों पार्षद नेत्रियों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करना चाहिए।

‘राष्ट्रविरोधी परंपरा को  बढ़ावा’
भाजपा के इंदौर जिला पदाधिकारियों ने कहा कि इंदौर नगर निगम के सत्र में कांग्रेस की दो पार्षदों ने वंदे मातरम का विरोध किया। वंदे मातरम भारत की आत्मा का गीत है। जिसे गाते हुए असंख्य क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया।

वंदे मातरम का विरोध फौजिया शेख ने किया।  जिसका समर्थन रुबीना इकबाल खान ने किया। फौजिया शेख कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर निर्वाचित पार्षद हैं।

जबकि रुबीना खान निर्दलीय जीतकर बाद में कांग्रेस में शामिल हुईं। इसलिए कांग्रेस को तुष्टीकरण की नीति छोड़कर दोनों को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।

कांग्रेस के अपमान पर कार्रवाई 
भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के इशारों पर नगर अध्यक्ष चिंटू चौकसे केवल रुबीना खान को बाहर करने की बात कर रहे हैं।

जबकि वंदे मातरम का विरोध करने वाली फौजिया शेख पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रुबीना खान पर कार्रवाई “कांग्रेस जाए भाड़ में” बयान के कारण हुई, न कि वंदे मातरम विरोध पर हुई है ।

ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर इंदौर के वार्ड क्र. 81 में चाणक्यपुरी चौराहे पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मधु वर्मा, अभिषेक बबलू शर्मा, प्रदेश मीडिया पेनलिस्ट प्रेम व्यास, मंडल अध्यक्ष मनीष केसवानी, मती वीना शर्मा, वार्ड क्र. 7 बड़ा गणपति मंदिर के सामने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *