एमपी में रेत माफिया का कहर जारी: अब टीकमगढ़ में राहगीरों को रौंदा,एक मृत,दो घायल

टीकमगढ़।
मुरैना के बाद अब टीकमगढ़ में रेत से भरे ट्रैक्टर का आतंक सामने आया है। लगातार हो रही घटनाओं ने अवैध रेत परिवहन और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बना मौत का कारण

गुरुवार रात नौगांव रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी, फिर पैदल राहगीर को कुचल दिया।

हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गाय भी इसकी चपेट में आ गई।

55 वर्षीय राहगीर की मौके पर मौत

मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामशरण गुप्ता के रूप में हुई है। वे सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी बेकाबू ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया।

बैंक कर्मी समेत दो युवक घायल

हादसे में बाइक सवार रविकांत साकेत और नरेंद्र अहिरवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रविकांत का पैर टूट गया, जबकि नरेंद्र के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का इलाज जारी है।

ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

 रेत माफिया और तेज रफ्तार पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं। प्रशासन की अनदेखी से हादसे बढ़ रहे हैं। तीन दिन पहले मुरैना में भी रेत माफिया द्वारा एक वनरक्षक को कुचलने की घटना सामने आई थी।

See also  मप्र:आदिवासी अंचल में होगी कृषि कैबिनेट,सरसों विक्रय पर मिलेगा 6 सौ रुपए बोनस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *