तेल अवीव,एजेंसी।
इजराइल व ईरान के बीच शुरू हुआ युद्ध अब ईरान वर्सेज अमेरिका हो गया है। ट्रम्प की चेतावनी खोखली साबित हो रही हैं।
वहीं,ईरानी सेना ट्रम्प की हर चाल का मुंह तोड़ जवाब दे रही हैं। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की बौखलाहट बढ़ गई है।
ठुकराया होमुर्ज खोलने का अल्टीमेटम
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा है।
ईरानी केंद्रीय सैन्य मुख्यालय खातम अल-अनबिया के जनरल अली अब्दोल्लाही अलीअबादी ने ट्रम्प की चेतावनी को मूर्खतापूर्ण कार्रवाई बताया और इसे सिरे से खारिज कर दिया।
खोल देंगे नरक के दरवाजे
ईरानी सेना ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की धमकियों का मतलब है कि तुम्हारे लिए भी नरक के दरवाजे खोल दिए जाएंगे।
इससे पहले ट्रम्प ने ईरान को 48 घंटे में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि समय खत्म हो रहा है ।
होमुर्ज नहीं खोलने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा। ट्रम्प अब तक होर्मुज खोलने के लिए ईरान को तीन बार अल्टीमेटम दे चुके हैं, जिससे इस मुद्दे पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
होर्मुज से बेहद कम जहाजों की आवाजाही
मैरीटाइम इंटेलिजेंस फर्म विंडवर्ड के अनुसार, एक अप्रैल को 16 जहाज इस स्ट्रेट से गुजरे, जो गंभीर व्यवधान के बाद लगातार तीसरा दिन था जब आवाजाही दर्ज की गई।
एक अलग आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को 16 मालवाहक जहाज यहां से गुजरे, जो एक दिन पहले 11 थे। यह धीरे-धीरे सुधार का संकेत है, हालांकि यह अभी भी संघर्ष से पहले के स्तर से काफी कम है।
यह व्यवधान मार्च के मध्य में शुरू हुआ था, जब ईरान ने अनिवार्य नेविगेशन कॉरिडोर लागू किया, जिसकी निगरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) कर रहा था। इसके चलते जहाजों को अपने मार्ग बदलने पड़े और ईरानी निगरानी में संचालन करना पड़ा।