मप्र स्वास्थ्य विभाग करेगा 2646 नर्सों की भर्ती,आवेदन 20 अप्रैल तक बुलाए

15

भोपाल।
मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के जरिए विभाग2646 नर्सिंग पद भरेगा।

इसके लिए आनलाइन परीक्षा आगामी 15 मई को होगी। वहीं,आवेदन आगामी 6 से 20 अप्रैल तक आनलाइन जमा किए जा सकेंगे।

2646 पदों के लिए होगी भर्ती

इस संयुक्त भर्ती में कुल 2646 पद भरे जाएंगे। इनमें सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर के 1256 मेडि​कल कॉलेजों में 954 तथा

सिस्टर ट्यूटर के 218 पद शामिल हैं। यानी इलाज से लेकर ट्रेनिंग तक, पूरे हेल्थ सिस्टम को मजबूती मिलेगी।

तारीखें तय,शुरू करें तैयारी

उक्त सभी पदों के लिए आवेदन पत्र सोमवार 6 अप्रैल से जमा किए जा सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल तय की गई ​है।

कर्मचारी चयन मंडल उक्त पदों के लिए आगामी 15 मई को परीक्षा आयोजित करेगा। मंडल ने इसका विज्ञापन भी अपनी साइट पर जारी किया है।

इसमें उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन कर तैयारी शुरू करने की सलाह दी गई है।

सैलरी भी आकर्षक
विभागीय सूत्रों के अनुसार,नर्सिंग लेवल सात में नर्सिंग आफिसर का मासिक वेतन 28,700 रुपए होगा।

जबकि सिस्टर ट्यूटर का वेतन 36,200 रुपए होगा। यह नियमित सरकारी नौकरी है। जिसमें स्थायित्व और ग्रोथ दोनों मिलेंगे।

भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन

सूत्रों के अनुसार,आवेदन से लेकर परीक्षा तक पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होंगे। पंजीयन के लिए आधार नंबर,रोजगार कार्यालय का जीवि​त पंजीयन नंबर अनिवार्य है।

वहीं,परीक्षा के दौरान आवेदक की फोटो वाली पहचान आईडी साथ रखना होगा। इसमें आधार,पैन,वोटर आईडी में कोई एक शामिल है।

संयुक्त परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग को रुपए पांच सौ व आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को रुपए ढाई सौ शुल्क कर्मचारी चयन मंडल के नाम अदा करना होगा।

यह शुल्क आनलाइन ही ई चालान के जरिए जमा किया जा सकेगा।

120 मिनट में हल करने होंगे सौ प्रश्न

उक्त पदों के लिए मंडल आगामी 15 मई को दो शिफ्ट में परीक्षाओं का आयोजन करेगा।इसकी अवधि दो घंटे यानी 120 मिनट होगी।

प्रश्न पत्र में सौ सवाल होंगे। प्रत्येक सवाल के लिए एक अंक तय है। इनमें 75 फीसद सवाल नर्सिंग विषय व शेष सामान्य ज्ञान व विषय आधारित होंगे।

इनमें हिंदी,अंग्रेजी,गणित व विज्ञान विषय शामिल हैं। सफल उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर होगा।