भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार मंदिरों के प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के ‘काशी मॉडल’ को अपनाने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 मार्च को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण करने वाराणसी जाएंगे।
महाकुंभ के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए AI और ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारी काशी मॉडल पर प्रशिक्षण लेंगे।
ताकि इसे उज्जैन में होने वाले 2028 के महाकुंभ के दौरान लागू किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराना है।
सीएम यादव आज इंदौर में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इंदौर दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह सवा दस बजे भोपाल से रवाना होंगे। वह 10.40 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर नवीनीकृत T-1 टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे।
करीब 50 करोड़ रुपये से बने इस टर्मिनल से एयरपोर्ट की क्षमता बढ़कर सालाना 50 लाख यात्रियों तक हो जाएगी।
यहां यात्रियों के लिए UDAN कैफे, फ्री वाई-फाई, Flybrary और ‘अवसर’ स्टॉल जैसी सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
इसे इंदौर एयरपोर्ट के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। जो शहर के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
अब 24 घंटे खुला रहेगा एयरपोर्ट
इंदौर हवाई अड्डा अब दिन-रात 24 घंटे खुला रहेगा। दरअसल,इस विमानतल से अब रात के समय भी उड़ानें उपलब्ध होंगी।
इसके लिए रनवे को दुरुस्त किया गया है। 2,750 मीटर लंबे इस रनवे पर करीब 25 करोड़ की लागत से डामर की 4 इंच मोटी परत बिछाई गई है।
इंदौर में ही सुनेंगे “मन की बात”
प्रधानमंत्री Narendra Modi के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आज सुबह 11 बजे होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव इंदौर में ही इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दोपहर 12 बजे वह स्कीम नं. 78 व इसके बाद दशहरा मैदान पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे सिहासा आईटी पार्क में इन्क्यूबेशन सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे। अपरान्ह 3:20 बजे वह बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम सवा चार बजे वह गोम्मट गिरी में आयोजित कार्यक्रम में जाएंगे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे।