भोपाल।
मध्य प्रदेश में 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम इस बार सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि बदलती शैक्षणिक तस्वीर की कहानी कह रहे हैं।
जहां एक ओर छात्राओं ने प्रदर्शन में बाजी मारी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों की भागीदारी और सफलता ने सबका ध्यान खींचा।
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी नतीजों में 5वीं का 95.14% और 8वीं का 93.83% रिजल्ट रहा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने वल्लभ भवन से रिजल्ट घोषित किया।
मंत्री का जिला अव्वल, शहर पीछे
8वीं के परिणाम में नरसिंहपुर जिला प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जो स्कूल शिक्षा मंत्री का जिला भी है।
वहीं इंदौर 9वें नंबर पर रहा और भोपाल टॉप-10 से बाहर हो गया-जो शहरी शिक्षा मॉडल पर सवाल खड़े करता है।
बेटियों ने फिर मारी बाजी
दोनों कक्षाओं में छात्राओं का रिजल्ट छात्रों से बेहतर रहा। यह संकेत है कि प्रदेश में बेटियों की शिक्षा लगातार मजबूत हो रही है और वे हर स्तर पर आगे बढ़ रही हैं।
ग्रामीण छात्रों का दबदबा
इस साल कुल 23.68 लाख विद्यार्थियों में से लगभग 16.78 लाख छात्र ग्रामीण क्षेत्रों से थे, जो कुल का बड़ा हिस्सा है।
5वीं में 72.45% ग्रामीण, 27.55% शहरी 8वीं में 68.99% ग्रामीण, 31.01% शहरी
यह साफ करता है कि गांवों की भागीदारी अब शिक्षा के परिणामों में भी दिखने लगी है।
रिजल्ट देखने का आसान तरीका
इस बार परिणाम देखने की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है। छात्र राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर या QR कोड स्कैन कर सीधे अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं स्कूल प्राचार्य भी पोर्टल के जरिए पूरे स्कूल का प्रदर्शन एक साथ देख सकेंगे।
नतीजे बताते हैं कि अब शिक्षा का केंद्र सिर्फ शहर नहीं रहे। गांव और बेटियां मिलकर प्रदेश की नई शैक्षणिक दिशा तय कर रहे हैं-जहां प्रतिस्पर्धा भी है और संभावनाएं भी।
हालांकि शहरी क्षेत्रों में ज्यादातर बच्चे सीबीएसई (CBSE) व आईसीएसई (ICSE) पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं।
जनप्रचार नॉलेज (Janprachar Knowledge)
भारत में प्रमुख स्कूल बोर्ड (Syllabus)
CBSE
.सबसे पॉपुलर बोर्ड ।
.NCERT आधारित सिलेबस।
.पूरे भारत में मान्य।
ICSE
.थोड़ा डिटेल और इंग्लिश पर ज्यादा फोकस।
.प्राइवेट स्कूलों में ज्यादा चलता है।
ISC
ICSE का ही 11वीं-12वीं (Senior Secondary) लेवल
इसे लोग अक्सर ICSE के साथ ही जोड़कर बोलते हैं।
👉 आसान भाषा में:
.CBSE = सरकारी/नेशनल बोर्ड
. ICSE/ISC = प्राइवेट, थोड़ा एडवांस और इंग्लिश-फोकस्ड।
मप्र सरकार की ओर से संचालित पाठ्यक्रम
.कक्षा 5वीं व 8वीं के लिए राज्य शिक्षा केंद्र संचालित पाठ्यक्रम।
.ज्यादातर सरकारी स्कूलों में टीबीसी की पुस्तकों से अध्ययन।
माध्यमिक शिक्षा मंडल
.माशिमं कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करता है।
.माशिमं द्वारा संचालित परीक्षाओं में ज्यादातर सरकारी स्कूलों के बच्चे शामिल होते हैं।