कोलंबिया:टेकऑफ करते ही ​क्रैश हुआ वायुसेना का विमान,80 की मौत,50 घायल

7

बोगोटा,(AFP)।
कोलंबिया एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 विमान सोमवार को टेक-ऑफ के दौरान क्रैश हो गया।

दुर्घटना में अब तक 80 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हैं। एयरफोर्स के 4 सैनिक लापता बताए गए।

प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ हादसा

एजेंसी एएफपी के मुताबिक,हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। विमान ने जैसे ही टेक आफ किया,वह जमीन पर आ गिरा।

इसमें 114 सैनिक और 11 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में करीब 80 सैनिकों के मौके पर ही मारे जाने की खबर है।

वहीं,सैन्य सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि हादसे में 58 सैनिक, छह वायुसेना कर्मी और दो पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।

कोलंबियाई राष्ट्रपति ने हादसे पर दुख जताया

 

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सैन्य विमान हादसे पर दुख जताया है।

उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर हादसा है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी ।

प्रेसीडेंट ने कहा कि सेना के हथियार और संसाधनों को आधुनिक बनाने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है। प्रशासनिक देरी के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका।

-ताकि आगे ऐसे हादसे न हों

पेट्रो ने कहा कि जवानों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। सरकार सेना को मजबूत बनाने और बेहतर सुविधाएं देने पर काम कर रही है, ताकि आगे ऐसे हादसे न हों।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सैन्य अधिकारी इस चुनौती के अनुरूप काम नहीं कर पाए, तो उन्हें हटाया जाएगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि सेना के लिए नए हेलिकॉप्टर,ट्रांसपोर्ट विमान और एंटी-ड्रोन सिस्टम तुरंत खरीदे जाने चाहिए, ताकि जवानों की सुरक्षा तय की जा सके।

Google Search

Boys Hostel in Bhopal