प्यार,धोखा और मौत:लिव-इन पार्टनर की हत्या कर 80 किमी दूर फेंकी लाश

गजेन्द्र नागर,सीहोर।

(8770639019)

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में मिले एक अज्ञात महिला के शव की गुत्थी ने अब खौफनाक हत्या का रूप ले लिया है।

भेरूंदा क्षेत्र में अंबर नदी से मिला शव दरअसल प्रेम संबंध, धोखे और साजिश की कहानी निकला, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

🔍 अज्ञात शव से खुली हत्या की परतें

25 फरवरी को ग्राम नंदगांव के पास नदी के पुल के नीचे मिले शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया था।

बाद में जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला की पहचान असम निवासी 32 वर्षीय राजीना बेगम के रूप में हुई।

❤️ लिव-इन रिलेशन से शुरू हुई कहानी

जांच में सामने आया कि राजीना बेगम तेलंगाना में नौकरी करती थी, जहां उसकी मुलाकात नर्मदापुरम निवासी नितेश यादव से हुई।

दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और वे लिव-इन में रहने लगे। राजीना शादी करना चाहती थी, लेकिन नितेश के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।

⚠️ शादी के नाम पर रची साजिश

पुलिस के अनुसार, दूसरी जगह शादी तय होने के बाद नितेश ने राजीना को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

उसने शादी का झांसा देकर उसे नर्मदापुरम बुलाया और अपने भाई सचिन यादव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

🛑 गला घोंटकर हत्या, फिर 80 किमी दूर ठिकाने लगाई लाश

25 फरवरी की रात दोनों भाइयों ने राजीना की गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने की मंशा से शव को बाइक से करीब 80 किलोमीटर दूर भेरूंदा क्षेत्र में ले जाकर नदी में फेंक दिया।

📱 मोबाइल लोकेशन से खुला राज

राजीना का मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस नितेश तक पहुंची।

शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्त पूछताछ में उसके भाई ने पूरी साजिश कबूल कर ली।

👮 दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नितेश यादव और उसके भाई सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

See also  मनमाफिक जनगणना: बिना पूछे जोड़ा पड़ोसी का नाम,बवाल मचने पर सुधारी गल्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *