तुषार राठौर,जोबट,अलीराजपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र में जोबट क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा।
विधायक सेना महेश पटेल(Photo) ने सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी पर सरकार को घेरा।
डॉक्टरों की कमी से बिगड़ रही हालत
विधायक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी बनी हुई है। मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा
एनेस्थीसिया डॉक्टर नहीं, ऑपरेशन ठप
विधायक ने सबसे गंभीर समस्या एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की कमी बताई। उन्होंने कहा कि इसके चलते अस्पताल में कई जरूरी ऑपरेशन टालने पड़ रहे हैं। इससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।
ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर
विधायक पटेल ने चेताया कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है।