कांग्रेस ने असम को बनाया घुसपैठियों के लिए जन्नत -केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

कांग्रेस ने असम को बनाया घुसपैठियों के लिए जन्नत -केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को गुवाहटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में असम को घुसपैठियों के लिए जन्नत बना दिया गया था। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने राज्य में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में जमीन मुक्त कराई है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई थी, तब असम को घुसपैठियों का अड्डा बना दिया गया था। हमने वादा किया था कि असम को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के नेतृत्व में 1.51 लाख बीघा जमीन घुसपैठियों से मुक्त कराई गई है।

तीसरी बार जनादेश की अपील
गृहमंत्री ने जनता से भाजपा को तीसरी बार जनादेश देने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी न केवल असम बल्कि पूरे देश से घुसपैठ की समस्या को खत्म करने के लिए कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यदि लोगों का समर्थन मिला तो अवैध घुसपैठ के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
शाह ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का विरोध करते-करते उन्होंने देश का विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की छवि खराब करने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *