उमरिया : कछरवार में कांग्रेस का संगठन विस्तार, युवाओं ने संभाली कमान

विक्की दाहिया,उमरिया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया के अंतर्गत ग्राम कछरवार में ग्राम कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बूथ स्तर तक मजबूती जरूरी
जिला निर्वाचन कांग्रेस प्रभारी शिशुपाल यादव ने देश और संविधान की रक्षा के लिए युवाओं की भागीदारी को अहम बताया।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने से पार्टी को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष मिथलेश राय ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा और संगठन की भूमिका से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर संगठन मजबूत होने से जनता की समस्याओं और अधिकारों की लड़ाई को और प्रभावी ढंग से लड़ा जा सकेगा।

बैठक में ये भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी, महेंद्र राय, पूजा साहू, गणेश राय मौजूद रहे। इनके अलावा पार्टी के दीनदयाल साहू, नंदलाल राय, मनु साहू, मुकेश परस्ते, विनय रैदास, महेंद्र साहू ने भी भागीदारी की।

वहीं,बीएलए अजय राय, संजय कोल, राकेश साहू, शंकर यादव, गुड्डा बैगा, सुनील सिंह, रामसखेंद्र रजक ने भी अपने विचार रखे।

पार्टी कार्यकर्ता राजेश यादव, तरुण राय, पंकज साहू, जमुना साहू, महेंद्र रजक की मौजूदगी भी अहम रही।

इनके अलावा नीरज कोल, मनोज राय, सियाराम सेन, भगवानदास नापित, अनिल नापित, राकेश राय, रामदास वर्मन ने भी कार्यक्रम में अहम भूमिका अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *