मप्र जनसंपर्क: संचालनालय में डिजिटल मीडिया और फिल्म निर्माण शाखा में बदलाव

340

भोपाल। जनसंपर्क संचालनालय, मध्यप्रदेश में अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। 4 और 5 मार्च को जारी दो अलग-अलग आदेशों के माध्यम से डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया तथा फिल्म निर्माण शाखा से जुड़े प्रभारों का पुनर्वितरण किया गया है।

पंकज मित्तल प्रभार से कार्यमुक्त

4 मार्च को जारी आदेश के अनुसार संयुक्त संचालक पंकज मित्तल को तत्काल प्रभाव से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल (सोशल मीडिया) प्रभार से कार्यमुक्त कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि वे संचालनालय के निर्देशानुसार अन्य आवंटित कार्यों का निर्वहन करेंगे।

सुनील वर्मा की वापसी

इसके बाद 5 मार्च को जारी दूसरे आदेश में प्रभारी उप संचालक सुनील वर्मा को डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया और संचार शाखा का दायित्व सौंपा गया है।

इस शाखा से संबंधित सभी जानकारियां वे प्रभारी अपर संचालक जी.एस. वाधवा के माध्यम से आयुक्त को प्रस्तुत करेंगे।

उइके को फिल्म निर्माण शाखा का दायित्व

इसी आदेश में सहायक संचालक अनुग्रह उइके को फिल्म निर्माण शाखा का दायित्व सौंपा गया है। वह डिजिटल मीडिया,सोशल मीडिया व संचार शाखा के दायित्व से मुक्त होंगे।

वहीं, प्रभारी उप संचालक अरुण शर्मा अपने वर्तमान दायित्वों में से सिर्फ फिल्म निर्माण से संबंधित कार्यों से मुक्त होंगे। दोनों आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।