टी-20 वर्ल्ड कप : संजू की बदौलत टीम इंडिया पहुंची सेमीफाइनल में

कोलकाता।
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। अब 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला जाएगा।

कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। Roston Chase (40) और Jason Holder (नाबाद 37) ने अहम योगदान दिया। भारत की ओर से Jasprit Bumrah ने 2 विकेट लिए।

196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। Abhishek Sharma और Ishan Kishan 10-10 रन बनाकर आउट हो गए। Tilak Varma ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि कप्तान Suryakumar Yadav ने 16 गेंदों में 18 रन जोड़े।

सैमसन ने नाबाद 97 रन की  पारी खेली

दूसरे छोर पर Sanju Samson डटे रहे। उन्होंने सूर्यकुमार के साथ 58 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। इसके बाद तिलक वर्मा के साथ 42, Hardik Pandya के साथ 38 और Shivam Dube के साथ नाबाद 20 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। सैमसन ने नाबाद 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और भारत को अंतिम-4 में पहुंचाया।

विंडीज ने आखिरी 5 ओवर में 70 रन बनाए

एक समय 15 ओवर में कैरेबियाई टीम का स्कोर 125/4 था। टीम ने आखिरी के 5 ओवर में 70 रन बनाए। रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 35 बॉल पर नाबाद 76 रन की अहम साझेदारी की। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने 53 बॉल पर 68 रन जोड़े।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *