पुलिस मुख्यालय ने आठ पुलिस निरीक्षकों के तबादला आदेश बुधवार देर शाम जारी किए। इनमें रायसेन,सागर,झाबुआ व शिवपुरी के निरीक्षक शामिल हैं।
पीएचक्यू से देर शाम यह आदेश जारी किया गया। इसके मुताबिक,निरीक्षक विनोद कुमार करकरे को सागर से ग्वालियर व रायसेन के संदीप चौरसिया को जिला बुरहानपुर में पदस्थ किया गया है।
इसी तरह, राजकुमार चौरसिया का झाबुआ से भोपाल,नरेंद्र सिंह कुश्वाह को शिवपुरी से भिंड, मनीष कुमार धाकड़ को भिंड से शिवपुरी,कमलेश कुमार सोनी को निवाड़ी से राजगढ़ पदस्थ किया गया है।
इसी तरह,कार्यवाहक निरीक्षक पंकज मुद्गल को निवाड़ी से अशोक नगर व एक अन्य कार्यवाहक निरीक्षक हिमांशु भिंडिया को पीटीएस सागर से निवाड़ी स्थानांतरित किया गया है।
आमद देने पर होगा कार्य आवंटन
आदेश में कहा गया कि संबंधित निरीक्षक के जिले में आमद देने पर कार्य आवंटन किया जाएगा। आदेश में संबंधित निरीक्षक को यथाशीघ्र कार्यमुक्त करने के लिए कहा गया।
वहीं,यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई निरीक्षक निलंबित है तो इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय को दी जाए।