साप्ताहिक राशिफल: क्या कहते हैं सितारे,किसे मिलेगा लाभ,किसे रहना होगा सावधान

287

उज्जैन।

ग्रह-नक्षत्रों की चाल इस सप्ताह  (22-28 Feb.2026) कई राशियों के लिए नए अवसर और नई चुनौतियां लेकर आई है। कहीं आय के द्वार खुल रहे हैं तो कहीं रिश्तों की परीक्षा होने वाली है।

सेहत, करियर, कारोबार, प्रेम और शिक्षा के मोर्चे पर किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, जानिए पूरे सप्ताह का विस्तृत ज्योतिषीय आकलन।

मेष: कमाई अच्छी, रिश्तों में खटास की आशंका
यह सप्ताह आपके लिए अवसरों से भरा रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें, सर्दी-जुकाम परेशान कर सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी लेकिन खर्च संतुलन बिगाड़ सकते हैं।

कारोबार में विस्तार के योग हैं। नौकरी की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। प्रेम और दांपत्य जीवन में तकरार संभव है। विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ानी होगी।

वृषभ: तरक्की के संकेत, पर ऑफिस में दबाव

सप्ताह लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य हल्का कमजोर रह सकता है। मेहनत से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में तेजी आएगी।

नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर चुनौतियां मिलेंगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थी नई चीजें सीखने को उत्सुक रहेंगे।

मिथुन: खर्च बढ़ेंगे, पदोन्नति के योग

सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। महंगे खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं।

प्रेम संबंधों में गलतफहमी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन में दूरी महसूस होगी। विद्यार्थियों को ध्यान भटकने से बचना होगा।

कर्क: सामान्य सप्ताह, साझेदारी में सावधानी

मौसम बदलने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, पर अचानक खर्च संभव है। बिजनेस पार्टनर की वजह से नुकसान हो सकता है।

नौकरी में स्थिति अनुकूल है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। उच्च शिक्षा वालों को लाभ मिलेगा।

सिंह: सम्मान मिलेगा, सेहत पर ध्यान जरूरी

सप्ताह मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। व्यापार में हल्की रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा।

प्रेम संबंधों में हस्तक्षेप से परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिलेंगे।

कन्या: करियर में रफ्तार, प्रेम में मिठास

मौसम जनित रोग परेशान कर सकते हैं। धन आगमन अच्छा रहेगा, पर खर्च भी बढ़ेंगे। व्यापार में विस्तार के योग हैं।

नौकरी और सरकारी सेवा में अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

तुला: आमदनी कम, रिश्तों में दूरी

पुरानी बीमारी में राहत मिल सकती है। आर्थिक दबाव रहेगा। व्यापार में ओवरकॉन्फिडेंस नुकसान दे सकता है।

नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम और दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक: विरोधियों से सावधान, अंत में राहत

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। धन संबंधी परेशानियां सप्ताह के अंत में सुलझेंगी। व्यापार में आय अधिक रहेगी। नौकरी में विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

प्रेम संबंधों में गलतफहमी बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

धनु: आय बढ़ेगी, खर्च भी चौंकाएंगे

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पेट दर्द संभव है। आमदनी बढ़ेगी पर खर्च भी तेज रहेंगे। व्यापार में सरकारी योजना से लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी।

प्रेम जीवन मधुर रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव दिख सकता है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा।

मकर: कर्ज से राहत,  बढ़ेंगी जिम्मेदारियां

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, एलर्जी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बचत बढ़ेगी। व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी कुछ समय दूर जा सकता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कुंभ: आमदनी मजबूत, पढ़ाई में बाधा।

स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। आय अच्छी रहेगी और खर्च कम रहेंगे। व्यापार में पार्टनर से लाभ मिलेगा। नौकरी में सराहना होगी।

प्रेम जीवन में हल्का तनाव रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा।

मीन: संभलकर खर्च करें, परिवार बनेगा सहारा।

स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में सूझबूझ से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

प्रेम संबंधों में तनाव संभव है। वैवाहिक जीवन मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।

Disclaimer: यह साप्ताहिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। व्यक्तिगत निर्णय लेते समय अपनी परिस्थिति, विवेक और विशेषज्ञ सलाह को प्राथमिकता दें। किसी भी लाभ या हानि के लिए प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होगा।