एक और सोनम : ‘भाई’ निकला प्रेमी,शिलांग ट्रिप बना साजिश का मंच

156

इंदौर।
शहर के खुडैल क्षेत्र में वैवाहिक विश्वासघात और कथित साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

एक वकील ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ शिलांग में जहर देकर हत्या की कोशिश,धोखाधड़ी और जेवर-नकदी लेकर फरार होने की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों की तलाश में जुटी है।

‘भाई’ की एंट्री से बदला समीकरण

पीड़ित भूपेंद्र के मुताबिक, उनकी मुलाकात नीलिमा से एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। नीलिमा ने खुद को तलाकशुदा बताया और नवंबर 2024 में दोनों ने शादी कर ली।

कुछ समय बाद नीलिमा ने शुभम नाम के युवक को ‘मौसा का लड़का/भाई’ बताकर घर में लाना-जाना शुरू कराया। बाद में दस्तावेजों से सामने आया कि शुभम उसका भाई नहीं, बल्कि कथित प्रेमी है।

यह भी पढ़ें.. दिलदार मा​लकिन– Click

शिलांग ट्रिप में ‘जहर’ और पहाड़ी से धक्का देने का आरोप

भूपेंद्र का आरोप है कि शादी के बाद दोनों शिलांग घूमने गए। वहां एक दिन पत्नी ने कथित रूप से खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।

आरोप है कि बाद में एक पहाड़ी स्थल पर ले जाकर उन्हें धक्का देने की कोशिश की गई। हालांकि वे किसी तरह बच निकले। इस घटनाक्रम ने पूरे मामले को हत्या की साजिश की दिशा दे दी है।

यह भी पढ़ें.. शातिर प्रेमिका –Click

तलाक के कागजों से खुला राज

इंदौर (indore)लौटने के बाद जब पत्नी की गतिविधियों पर संदेह बढ़ा, तो भूपेंद्र Bhupendra) ने नीलिमा के पूर्व विवाह से जुड़े दस्तावेज निकलवाए।

इनमें शुभम को ‘भाई’ नहीं, बल्कि प्रेमी बताया गया था और उसका सरनेम भी अलग दर्ज था। यह तथ्य सामने आने के बाद दंपति के बीच विवाद गहरा गया।

दहेज केस में फंसाने की धमकी, पैसों का दबाव

वकील का आरोप है कि शादी के बाद नीलिमा हर महीने 20 हजार रुपए देने का दबाव बनाती थी। मना करने पर वह झूठे दहेज प्रकरण में फंसाने और आत्महत्या की धमकी देती थी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शुभम के घर आने पर दोनों घंटों कमरे में रहते और लगातार चैटिंग करते थे।

होली पर गई, जेवर-नकदी लेकर फरार

शिकायत के अनुसार, 3 मार्च 2025 को शुभम नीलिमा को होली के बहाने उत्तर प्रदेश ले गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।
भूपेंद्र का दावा है कि नीलिमा करीब 25 तोला सोना और नकदी साथ ले गई है।

 

यह भी पढ़ें.. दफीने में मिले सिक्कों ने नींद की हराम..Click

पुलिस की कार्रवाई: लोकेशन ट्रेस, पूछताछ जारी

खुडैल थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि महिला और युवक की तलाश की जा रही है। तकनीकी आधार पर लोकेशन ट्रेस की जा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।

मामला अब केवल वैवाहिक विवाद नहीं, बल्कि कथित हत्या की साजिश, धोखाधड़ी और आर्थिक अपराध के पहलुओं से जुड़ गया है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी।