इंदौर में रिश्तों का काला चेहरा: इंकार की कीमत बनी मौत, हैवानियत पर रो पड़ी एसआई,पोस्टमॉर्टम टीम भी सहमी

30

इंदौर।
शहर के द्वारकापुरी (Dwarka puri) इलाके में एमबीए छात्रा की निर्मम हत्या ने न सिर्फ शहर, बल्कि पुलिस और मेडिकल तंत्र को भी भीर तक झकझोर दिया है।

आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ (Inquary)   के दौरान जब वह वारदात का ब्योरा दे रहा था, तो उसका बयान लिख रही महिला एसआई(Sub Inspector) की आंखों से आंसू छलक पड़े।

एमवाय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम (Post Mortem)) के दौरान डॉक्टरों के हाथ भी कांप गए। सामान्य प्रक्रिया से अलग, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने करीब 12 नमूने सुरक्षित किए हैं।

ढाई घंटे की दरिंदगी: सुनियोजित साजिश का खुलासा

जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब ढाई घंटे तक कमरे में मौजूद रहा। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में उसका आना-जाना रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस के मुताबिक, वारदात पूरी तरह सुनियोजित थी।

घटना से पहले आरोपी ने मेडिकल स्टोर (Medical Store) से सेक्स पावर (Sex Power)बढ़ाने की दवा खरीदी थी। छात्रा ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर संबंध बनाने से मना किया, लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती की।

इसके बाद उसने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए, आंखों पर पट्टी बांधी और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। गला दबाने से वह बेहोश हो गई। आरोपी को जब लगा कि उसकी सांसें थम गई हैं, तब उसने चाकू से वार किया। चाकू टूट गया, लेकिन हैवानियत (Brutality) नहीं रुकी।

यह भी पढ़ें.. नाग को मारा तो युवक के पीछे पड़ गई नागिन,और फिर–Click here

 बीयर पी और शव से की दरिंदगी

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी कमरे से बाहर गया, फूटी कोठी क्षेत्र से बीयर लेकर लौटा और शव के पास बैठकर शराब पी। नशे की हालत में उसने शव के साथ भी अमानवीय कृत्य किया।

इसके बाद कपड़े बदलकर वह बैग लेकर निकला और सरवटे बस स्टैंड पहुंचा। वहां से गोवा जाने वाली ट्रेन में बैठ गया।

यह भी पढ़ें..   शातिर प्रेमिका,एक सत्यकथा Click here

मोबाइल से भेजा चौंकाने वाला मैसेज

हत्या के बाद आरोपी ने रात 11 बजे छात्रा के मोबाइल से उसकी बहन को मैसेज भेजा- “पापा से कहना अब वह घर नहीं लौटेगी।”

इतना ही नहीं, आरोपी ने दोनों के बीच के 11 आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में वायरल कर दिए। युवती के वॉट्सएप स्टेटस पर भी वीडियो अपलोड किए गए, जिससे परिजनों और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।

‘मेरे पिता नहीं माने, इसलिए…’ — आरोपी का बयान

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि छात्रा के परिवार वाले उसे जानते थे। दोनों की कुंडली भी मिलाई गई थी, लेकिन उसके पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।

आरोपी का कहना है कि छात्रा पिछले 15 दिनों से उससे बात नहीं कर रही थी। इसी बात से वह आक्रोशित था और उसने “सब कुछ खत्म करने” का मन बना लिया था।

हालांकि पुलिस का मानना है कि यह सिर्फ बहाना है, वारदात पूर्वनियोजित थी।

यह भी पढ़ें..  मटके में आत्मा लेने अस्पताल पहुंचा परिवार–Click here

गोवा में ट्रेस हुई लोकेशन, ट्रेन से पकड़ा गया

पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन गोवा में ट्रेस की। वह मृतका का मोबाइल चालू कर इस्तेमाल(Use) कर रहा था। घेराबंदी कर गोवा (Goa)से महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन में उसे गिरफ्तार किया गया।

लापता से हत्या तक: 10 फरवरी की पूरी कहानी

10 फरवरी को छात्रा पिता के साथ आधार कार्ड ठीक कराने की बात कहकर घर से निकली थी। उसने बहन को फोन कर बताया था कि वह क्लासमेट (Classmate)के साथ बर्थडे पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक लौट आएगी।

लेकिन वह घर नहीं लौटी। मोबाइल बंद हो गया। और कुछ घंटों बाद आया वह खौफनाक मैसेज, जिसने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी।

एक सवाल, जो शहर पूछ रहा है…

-क्या रिश्तों में ‘इंकार’ अब जानलेवा हो चुका है?

– क्या सोशल मीडिया और निजी वीडियो को हथियार बनाकर दबाव बनाने की मानसिकता नई विकृति बन रही है?

– इंदौर की यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि विकृत सोच, अस्वस्थ रिश्तों और कानून के डर के क्षरण की भयावह तस्वीर है।

– शहर स्तब्ध है-और न्याय की प्रतीक्षा में है।