भोपाल.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को किन्नर समुदाय के एक समूह ने हंगामा कर प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की।
आरोप है कि समुदाय के भीतर ‘गद्दी’ और इलाके को लेकर चल रहा विवाद अब धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर आरोपों तक पहुंच गया है।
मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी भी किन्नरों के साथ पहुंचे और जांच की मांग की।
खबर विस्तार से
कलेक्टर के नाम सौंपे गए आवेदन में किन्नरों के एक वर्ग ने आरोप लगाया कि उनके गुरु द्वारा कुछ शिष्यों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है।
साथ ही मारपीट, धमकी और जबरन आचरण बदलवाने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।
आवेदन में यह भी कहा गया कि भय के कारण कई किन्नर बधाइयां लेने तक नहीं जा पा रहे हैं और मानसिक दबाव में जीवन यापन कर रहे हैं।
धर्म परिवर्तन जैसी बातें बेबुनियाद
वहीं, जिन पर आरोप लगाए गए हैं, उनका कहना है कि यह पूरा विवाद ‘गद्दी’ और क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर है। धर्म परिवर्तन जैसी बातें बेबुनियाद हैं और इन्हें जानबूझकर विवाद को तूल देने के लिए जोड़ा जा रहा है।
मंगलवारा क्षेत्र में निवासरत किन्नरों के बीच बढ़ते इस तनाव ने अब प्रशासन का ध्यान खींचा है। दोनों पक्षों के दावों और आरोपों के बीच सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
एक वर्ग कर रहा है सुरक्षा की मांग

















