पाली,उमरिया।
उमरिया जिले के पाली में गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ सोमवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर जगह-जगह ध्वजारोहण हुआ। मिठाई बांटकर लोगों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इससे पहले सुबह नगर में प्रभात-फेरी भी निकली।
संविधान की सर्वोच्चता का प्रतीक
ध्वजारोहण के बाद अनेक जगह भाषण भी हुए। इसमें वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस एवं इसकी 77 वीं वर्षगांठ का महत्व बताया।वक्ताओं ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान लागू किया। 77वीं वर्षगांठ हमें याद दिलाती है कि देश कानून के शासन और संवैधानिक मूल्यों पर चलता है, न कि व्यक्ति या सत्ता के बल पर।
लोकतंत्र की निरंतरता और मजबूती
77 साल बाद भी भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना हुआ है। यह इस बात का प्रमाण है कि विविधताओं से भरा यह देश लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।
इन्होंने दी लोगों को बधाई
नगर के अनेक गणमान्य व प्रतिष्ठितजनों ने लोगों को गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह इस प्रकार है..





















