MP: ज्ञान युग दिवस के तौर पर मनेगा महर्षि महेश योगी का 109वां जन्मदिवस

भोपाल।
महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह की ओर से महर्षि महेश योगी जी का 109वां जन्मदिवस 12 जनवरी को ‘ज्ञान युग दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। भोपाल के स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम स्थित महर्षि उत्सव भवन में इसका मुख्य आयोजन होगा।

महर्षि विद्यालय समूह के जनसंपर्क प्रमुख व्ही आर खरे के अनुसार,कार्यक्रम का शुभारंभ 12 जनवरी को सुबह 10:30 बजे होगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और महर्षि संस्थान के प्रमुख गिरिश वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समारोह में महर्षि महेश योगी द्वारा भारतीय संस्कृति, वैदिक ज्ञान, विज्ञान, योग और ध्यान के वैश्विक प्रचार पर आधारित विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।

विश्व शांति की स्थापना’ विषय पर  सेमिनार

इसी अवसर पर ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से विश्व शांति की स्थापना’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक और विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। प्रमुख वक्ताओं में प्रो. प्रमोद कुमार वर्मा, डॉ. सुधीर मिश्रा, डॉ. निलय खरे, प्रो. मुकेश शर्मा, प्रो. चेतन सिंह सोलंकी सहित अन्य प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम,भजन संध्या का आयोजन

13 जनवरी को दोपहर 2:15 से 4 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र गीत और नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद शाम 4 से 5:30 बजे तक भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक जितेंद्र सिंह, तबला वादक पं. अनुप घोष, बांसुरी वादक अतुल शंकर और ताल वादक सतीश कुमार सोलंकी प्रस्तुति देंगे।

यह दो दिवसीय आयोजन महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह, महर्षि विश्व शांति आंदोलन और महर्षि वेद विज्ञान विश्व विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रामराज टीवी के यूट्यूब और फेसबुक चैनलों पर भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *