दोस्तों में आपसी विवाद में पुलिस के जवान की हत्या

  प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में छत्तीसगढ़ में तैनात सिपाही संजय यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वह इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव महेशगंज कोतवाली के गोली का पुरवा गांव आया था. कल देर रात वह दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए कुंडा ढाबे पहुंचा, लेकिन दोस्तों में आपसी विवाद हो गया. इसके बाद दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर दी.

कुंडा में बोलेरो से पहुंचने के बाद पांचों दोस्तों ने शराब खरीदी और फिर ढाबे पर खाना खाने के लिए गए. खाने का ऑर्डर देने पर पांचों दोस्तो में विवाद हो गया और गाली गलौज करते हुए ढाबे से बाहर निकल कर मारपीट करने लगे. बाहर पड़े डंडे से दोस्तों ने सिपाही संजय यादव को मारना शुरू कर दिए, जिसके बाद वह नाले में गिर गया.

ढाबे वालों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने संजय को बाहर निकाला और कुंडा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सिपाही की हत्या की खबर जैसे ही पुलिस विभाग के आलाधिकारियों तक पहुंची तो महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

देर रात मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा पहुंचे और पूछताछ की. उन्होंने बताया की शराब पीने के बाद खाना खाने के दौरान ऑर्डर देने पर आपस में बहस हो गई, उसके बाद मारपीट में संजय नाले में गिर गया, पुलिस ने उसको निकाला तो सीएससी कुंडा ले गए तो मृत घोषित कर दिया, उसके चारों दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *