फसलों का त्‍योहार लोहड़ी आज विशेष रूप से आज मनाया जाएगा

फसलों का त्‍योहार लोहड़ी आज विशेष रूप से आज मनाया जाएगा
फसलों का त्‍योहार लोहड़ी आज विशेष रूप से उत्तर भारत के राज्‍यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और चंडीगढ़ में मनाया जाएगा। लोहड़ी सर्दियों की लंबी रातों के खत्‍म होने और गर्मियों के लंबे दिनों का स्वागत करती है, क्योंकि सूर्य आज से उत्तरी गोलार्ध की ओर अपनी यात्रा शुरू करता है।
लोहड़ी से जुड़ी सबसे प्रचलित परंपरा अलाव जलाने की रही है, जो बुरी शक्तियों के नष्‍ट होने और सौभाग्य के आगमन का प्रतीक है। यह त्योहार ज्यादातर फसलों की कटाई और खुशी से जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *