जबलपुर(Janprachar.com)। पुणे के संस्कृति स्कूल,वाघोली(Sanskruti School, Wagholi) के कक्षा 3 के छात्र अतिक्ष मिश्रा (Atiksh Mishra )ने राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। अब अतिक्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह प्रतियोगिता रंगोत्सव सेलिब्रेशन(Celebration) द्वारा आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य कला को बढ़ावा देना है। रंगोत्सव सेलिब्रेशन एक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता है, जिसका उद्देश्य हर बच्चे और व्यक्ति में छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना है. यह प्रतियोगिता पिछले दस वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है और इसमें हजारों स्कूलों के छात्र भाग लेते हैं.
पशु प्रेम दर्शा जीता दिल
अतिक्ष ने इस प्रतियोगिता में एक चित्र प्रस्तुत किया था, जिसमें एक व्यक्ति और उसके पालतू जानवर(Pet animal) के बीच के प्रेम को दर्शाया गया था। इस चित्र ने सभी का दिल जीत लिया और अतिक्ष को स्वर्ण पदक दिलाया।
अतिक्ष की इस सफलता में उनकी चित्रकला शिक्षिका हिमानी शर्मा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अतिक्ष ने कहा- “हिमानी मैम ने मुझे सिखाया कि कला सिर्फ एक चित्र नहीं, बल्कि भावनाओं का एक माध्यम है।”