भोपाल(Janprachar.com)। राज्य शासन ने देर शाम परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को हटा दिया है। उनकी जगह 1998 बैच के आईपीएस एडीजी योजना विवेक शर्मा को पदस्थ किया गया है। गुप्ता की पदस्थापना परिवहन विभाग से वापस ली गई,लेकिन फिलहाल उनकी पदस्थापना कहीं और नहीं की गई।
बता दें कि परिवहन विभाग के सेवानिवृत सिपाही सौरभ शर्मा के काले कारनामे सामने आने से विभाग की काफी किरकिरी हो रही है।
सौरभ का साल 2016 में तत्कालीन परिवहन आयुक्त डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव के कार्यकाल में अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी। सौरभ की ओर से दिया गए शपथ पत्र में भी झूठी जानकारी देने की बात सामने आई है। यह वहीं सौरभ है जिसके खिलाफ लोकायुक्त,आयकर व ईडी ने छापे डाले व अब तक करीब 87 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया है।