मप्र में आईएएस की थोकबंद पदोन्नति;अब फिर नए सिरे से होगी जमावट

22

 

**पी.नरहरी,नवनीत कोठारी बने प्रमुख सचिव।
**2009 बैच के 16 अधिकारी बने सचिव
**बड़ी प्रशासनिक सर्जरी संभावित

भोपाल(Janprachar.com)। मप्र में सोमवार को बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के पदोन्नति Promotion of IAS आदेश जारी हुए। इसके बाद नए साल में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की संभावना बढ़ गई है। सचिव बने कलेक्टर बदले जाएंगे तो सचिव व प्रमुख सचिव स्तर भी बदलाव देखने को मिल सकता है।यानी सीएमओ सहित मंत्रालय स्तर पर फेरबदल के आसार हैं।

सोमवार को एक जारी आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2001 बैच के अधिकारी पी. नरहरी और डा. नवनीत मोहन कोठारी को पदोन्नत कर प्रमुख सचिव बनाया गया है। दोनों अधिकारियों की पदस्थापना यथावत रहेगी। नरहरी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और कोठारी पर्यावरण आयुक्त के पद पर कार्य करते रहेंगे।

16 अधिकारी सचिव पद पर पदोन्नत
इसके अलावा 2009 बैच के 16 अधिकारियों को पदोन्नत कर सचिव बनाया गया है। सभी की पदस्थापना यथावत रखी गई है। 2016 बैच के आइएएस को नौ साल की सेवा पूर्ण कर लेने पर कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड और 2012 ग्रेड के अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया गया है।
प्रियंका दास, अविनाश लवानिया
सचिव स्तरीय पद पर पदोन्नत होने वालों में निम्न अधिकारियों में प्रियंका दास, अविनाश लवानिया, सूफिया फारूकी वली, अभिषेक सिंह, S.धनराजू, इलैया राजा टी, प्रीति कैथिल,अजय गुप्ता, अमित तोमर, श्रीकांत बनोठ, शैलबाला मार्टिन, वंदना वैद्य,अनुभा श्रीवास्तव, प्रबल सिपाहा, सतेंद्र सिंह, और मनीष सिंह शामिल हैं।

अपर सचिव पद पर पदोन्नति
अपर सचिव पद पर 2011 के वीरेंद्र कुमार सहित 2012 बैच के नीरज कुमार सिंह, पंकज जैन, निधि निवेदिता,स्वरोचिष सोमवंशी, प्रवीण सिंह, अनुराग वर्मा, प्रतिभा पाल, डा फटिंग राहुल हरिदास, राजीव रंजन मीना,दीपक आर्य, हर्षिका सिंह, आशीष भार्गव, अवधेश शर्मा, कुमार पुरूषोत्तम, रत्नाकर झा, धरणेनद्र कुमार जैन, कृष्णदेव त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, केदार सिंह, राजेश बाथम, दिनेश कुमार मौर्य,विवेक श्रोत्रिय, अरूण कुमार परमार,भारती जाटव ओगरे शामिल हैं। इन अधिकारियों की भी पदस्थापना यथावत रहेगी।

अंशुल गुप्ता समेत 25 को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड
इसी तरह 2016 बैच को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड प्रदान किया गया.इनमें आशीष तिवारी, अंशुल गुप्ता, ज्योति सिंह, स्वपनिल जी वानखेड़े, प्रीति यादव, किरोड़ी लाल मीना, गौरव बैनल, निशा सिंह, सुनील दुबे, हरेंद्र नारायण, राजेश कुमार जैन, गजेंद्र सिंह नागेश, प्रताप नारायण यादव, अनुराग सक्सेना, मलिका निगम नागर, अजीजा जफर, सपना पंकज सोलंकी, मंजुषा विक्रांत राय, संघमित्रा गौतम, संजना जैन, सुचिस्मिता सक्सेना, कीर्ति खुरासिया, जगदीश कुमार गोमे, दिशा प्रणय नागवंशी शामिल हैं। । इन्हें प्रशिक्षण का फेज तीन पूरा करना अनिवार्य होगा।