स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा में निवेश आवश्यक है: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव

स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा में निवेश आवश्यक है: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा है कि देश की बड़ी जनसंख्या का लाभ उठाने, नवाचार को बढ़ावा देने और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा में निवेश आवश्यक है।
नई दिल्ली में वार्षिक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के स्वास्थ्य सेवा का लक्ष्‍य प्रत्येक नागरिक के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सस्‍ता, सुलभ और समावेशी बनाना है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र 2047 तक भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने में महत्‍वपूर्ण घटक साबित होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीवास्तव ने कहा कि निजी क्षेत्र तकनीकी नवाचारों के जरिए, टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्वास्थ्य सेवा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे भारत को टीबी मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *