बहरीन की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के 28 मछुआरे स्‍वदेश लौटे

बहरीन की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के 28 मछुआरे स्‍वदेश लौटे
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के 28 भारतीय मछुआरों की स्वदेश वापसी हो गई है। इन्हें सितंबर 2024 में बहरीन के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन मछुआरों की जल्दी रिहाई कूटनीतिक प्रयासों से हो पाई है। अपील के बाद, मछुआरों की छह महीने की सजा घटाकर तीन महीने कर दी गई।
बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने मछुआरों की रिहाई के लिए कानूनी सलाहकार नियुक्त किया था और सजा कम करने का अनुरोध किया गया था।
मछुआरा समुदाय ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के प्रयासों के लिए विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *