विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2024 आज से देहरादून में

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2024 आज से देहरादून में
विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2024 आज उत्तराखंड के देहरादून में शुरू हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्‍होंने इस अवसर पर आयुर्वेद के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने में कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह कार्यक्रम आयुर्वेद में अनुसंधान, विकास और नई खोजों को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।
विश्‍व आयुर्वेद कांग्रेस एक ऐतिहासिक आयोजन है। इसके अंतर्गत प्राचीन चिकित्सा परंपराओं और स्वास्थ्य सेवा में अत्याधुनिक नवाचारों के बीच तालमेल के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और चिकित्सकों को एक साथ लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *