भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और महारानी जेत्सुन पेमा वांगचुक दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और महारानी जेत्सुन पेमा वांगचुक दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और महारानी जेत्सुन पेमा वांगचुक दो दिन की भारत यात्रा पर आज सवेरे नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। यात्रा के दौरान भूटान नरेश प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
डॉ. जयशंकर और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी भूटान नरेश से मुलाकात करेंगे। भारत और भूटान के बीच मैत्री और सहयोग के प्रगाढ़ संबंध हैं। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और साझेदारी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *