राष्ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नागालैंड दिवस पर राज्‍य के लोगों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नागालैंड दिवस पर राज्‍य के लोगों को शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने नागालैंड दिवस पर राज्‍य के लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विरासत से संपन्न, खूबसूरत राज्य नागालैंड वीरों की भूमि भी है। उन्होंने विभिन्न विकास मापदंडों में नागालैंड की प्रगति की सराहना की और राज्य के लोगों को शांतिपूर्ण, समृद्ध और प्रगतिशील भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में इस बात पर प्रकाश डाला कि नागालैंड का अछूता प्राकृतिक वैभव, जीवंत संस्कृति और प्रकृति के साथ गहरा सामंजस्य वास्तव में मनमोहक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ सुदृढ संबंध और अनुकूलन की भावना के साथ, नागालैंड भारत के सांस्कृतिक और प्राकृतिक वैभव के रूप में फल-फूल रहा है। उन्होंने राज्य के जीवन के हर पहलू में विकास और समृद्धि की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नागालैंड अपनी समृद्ध संस्कृति और राज्य के लोगों के अद्भुत स्वभाव के लिए व्यापक रूप से प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि नागा संस्कृति अपनी कर्तव्य और करुणा की भावना के लिए पहचानी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्‍य में राज्य की निरंतर प्रगति की कामना

की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *