रवि अवस्थी,भोपाल,27 नवंबर 2024
समूचे देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस उल्लास के साथ मनाया गया..मप्र में ही राजधानी भोपाल समेत जगह-जगह संवैधानिक ज्ञान से जुड़े अनेक आयोजन हुए..इनमें बीजेपी,कांग्रेस ने एक-दूसरे पर संविधान विरोधी होने के आरोप लगाते हुए खुद को संविधान का सच्चा पालनकर्ता बताया..राजनेताओं के इन आरोपों के बीच आमजन हतप्रभ की मुद्रा में है.
……………………………….
संविधान दिवस के मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय जामवाल ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान का सिर्फ किताब माना,लेकिन बीजेपी ने इसे ग्रंथ मानकर पूजा है..कांग्रेस ने अपने शासनकाल में 90 बार संशोधन का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या की है..वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के प्रतिकूल साबित हो रही धारा 370 व 35ए को संवैधानिक तरीके से हटाया…वहीं संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि संविधान आज गलत हाथों में है..इसका दुरुपयोग एक विचारधारा विशेष को मजबूत करने में किया जा रहा है.
—————————————-
संविधान को लेकर अलग-अलग दावे
बीजेपी,कांग्रेस खुद को बता रहे सही
‘संविधान को कांग्रेस ने किताब माना’
‘बीजेपी ने संविधान को ग्रंथ मान पूजा’
‘संविधान का कांग्रेस ने किया दुरुपयोग’
‘कांग्रेस ने 90 बार संविधान को बदला’
संविधान आज गलत हाथों में: दिग्विजय
विचारधारा को मजबूत करने में उपयोग
लोकतंत्र की हत्या के भी लग रहेआरोप
…………………………….
संविधान को लेकर मची रार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह पहली बार चुनाव का मुद्दा भी बना..बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने संविधान बदलने की आशंका जताते हुए बीजेपी के खिलाफ हवा बनाने का जतन किया…इसमें कुछ हद तक उसे सफलता भी मिली..कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभा मंचों से संविधान की पुस्तक लहराते दिखे..तो बीजेपी ने पुस्तक को कोरी लाल किताब बताते हुए राहुल पर शहरी नक्सलवाद को बढ़ावा देने के आरोप भी लगाए..राहुल संविधान में संशोधन के जरिए जातिगत जनगणना की बात कह रहे हैं तो बीजेपी ने कहा कि जातिगत जनगणना अंग्रेजों का फॉर्मूला रहा है…जिनकी नीति ही थी फूट डालो और राज करो…कांग्रेस उन्हीं के नक्शेकदम पर है.
















