अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका

नई दिल्ली (Delhi Liquor Policy)। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 5 सितंबर तक के लिए टाल दी है। ऐसे में आप संयोजक को फिलहाल जेल में रहना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है।

याचिका में की थी ये मांग

दरअसल, दिल्‍ली हाईकोर्ट ने पिछले दिनों आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई की थी। इसमें कोर्ट ने सी.बीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखने का आदेश दिया है। दिल्‍ली हाईकोर्ट के इसी फैसले को केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *