फेमस एक्टर पीटर मार्शल और सिंगर का हुआ निधन

फेमस एक्टर पीटर मार्शल और सिंगर का हुआ निधन
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लेकर एक बेहद दुखद खबर आ रही है। फेमस सिंगर और एक्टर का का निधन हो गया है। उनके जाने से सोशल मीडिया के साथ-साथ पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है। एक्टर सिंगर और होस्ट पीटर मार्शल (Peter Marshall) के जाने से उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं। वह इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। पीटर ने साल 1966 से लेकर 19814 तक चलने वाले शो ‘द हॉलीवुड स्क्वेयर्स’ से अपनी एक अनोखी और अलग पहचान बनाई थी।
पीटर मार्शन हॉलीवुड इंडस्ट्री के एक वो स्टार थे जिसमें टैलेंट कूट-कूट कर भरा हुआ था। इसका सबूत ये है कि वह 5 बार एमी अवॉर्ड विनर रहे हैं। पीटर एक एक्टर होने के साथ ही बेहतरीन होस्ट, सिंगर और कॉमेडियन भी थे। पीटर मार्शल का मानना था कि कोई फील्ड छोटी बड़ी नहीं होती। यही वजह है कि उन्होंने हर फील्ड में अपनी एक खास जगह बनाई और फेम पाया। एक्टर का निधन 98 साल की उम्र में किडनी फेल हो जाने की वजह से हुआ है। उनके परिवार की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि ’98 साल के पीटर मार्शल का किडनी फेल होने की वजह से निधन हो गया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *