दिग्विजय सिंह पर एक और एफआईआर

दिग्विजय सिंह पर एक और एफआईआर
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्य सभा सांसद दिग्विजयसिंह पर एक और एफआईआर दर्ज हो सकती है। कांग्रेस नेता पर केस दर्ज कराने के लिए विश्व हिंदू परिषद वीएचपी ने पुलिस में शिकायत की है। वीएचपी ने दिग्विजय सिंह पर हिंदुओं को अपमानित करने का आरोप लगाया है।
विश्व हिंदू परिषद वीएचपी नेता, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर केस दर्ज कराने के लिए भिंड के लहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पिछले दिनों ​दिग्विजयसिंह ने कहा था कि मुसलमानों के घर पर ही बुलडोजर क्यों चलते हैं, हिंदुओं के घरों पर क्यों नहीं!
दिग्विजय सिंह के इसी बयान को आधार बनाते हुए वीएचपी ने उनपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वीएचपी ने दिग्विज​यसिंह पर हिंदुओं को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के ​मकान पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने लहार में बड़ी जनसभा की। इसके बाद सभी कांग्रेसी नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को दिग्विजयसिंह और जीतू पटवारी ने जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए संविधान व नियम-कानून याद दिलाए।
दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर से कहा कि बुलडोजर चलाना किस कानून में वैध है! ये कैसे जायज है कि कांग्रेस नेता या फिर मुसलमान आरोपी का मकान है तो बुलडोजर चलेगा लेकिन यदि अपराध करने वाला किसी अन्य धर्म से है तो उसके घर बुलडोजर नहीं चलेगा। वीएचपी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इसी बयान को आधार बनाते हुए उनपर केस दर्ज करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *