MP: इस्तीफे की अटकलों के बीच मंत्री नागर सिंह दिल्ली तलब

भोपाल। मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को दिल्ली बुलाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली में तलब किया है। वन व पर्यावरण विभाग छिनने के बाद उन्होंने इस्तीफी के बात कही थी।
दरअसल, कल रविवार को एमपी सरकार ने कैबिनेट में बड़ा बदलाव करते हुए रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी थी। यह प्रभार पहले नागर सिंह चौहान के पास था। वहीं सरकार ने नागर चौहान को अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी।
विभाग छिनने से नाराज
नागर सिंह चौहान वन व पर्यावरण विभाग छिनने से नाराज हो गए और उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया। मंत्री नागर सिंह ने कहा था कि वह भोपाल जाकर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे अपना पक्ष रखेंगे। सुनवाई नहीं होने पर वे मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इसी बीच उन्हें दिल्ली तलब किए जाने पर वह आज रात दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां वह पार्टी शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *