सागर(18-07-2024)। सागर जिले में सुरखी थाना क्षेत्र…बुधवार रात राजघाट रोड पर एक ट्रेक्टर व टवेरा कार के बीच टक्कर होती है। मामूली कहा—सुनी के बाद ट्रेक्टर चालक काकागंज निवासी रामेश्वर प्रजापति व टवेरा चालक के बीच अपने—अपने रास्ते चल पड़ते हैं..लेकिन बिलहरा चौकी पुलिस को इनका राजीनाम रास नहीं आता..टवेरा वाला तो हाथ नहीं आया,ट्रेक्टर की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी होने से इसका चालक रामेश्वर पकड़ आ गया..उसे पुलिस चौकी लाया गया..मारपीट शुरू हुई..रामेश्वर एक बार किसी तरह पुलिस गिरफ्त से छूट कर भागा लेकिन जान नहीं बचा सका..
गुरुवार यानी आज सुबह उसकी लाश संदिग्ध हालत में इलाके के बस स्टैंड पर मिली तो परिजन विलख उठे..प्रत्यक्षदर्शी चौकी में लगे कैमरे की ओर इशारा कर खामोश हैं..दो दिन पहले गुना में भी ऐसा ही हुआ..पुलिस गिरफ्त में आने से पहले अपनी सेल्फी ले रहा दूल्हा हिरासत में आने के बाद हार्टअटैक से मारा जाना बताया गया..अटैक जिनकी वजह से आया वह जिम्मेदार नहीं हैं..बिलहरा में भी शायद ऐसी ही कोई वजह खोज ली जाए..मृतक रामेश्वर का ‘जुर्म’जो गंभीर ठहरा!
गुना मामले में एक नया अपडेट
गुना मामले में एक नया अपडेट यह कि दूल्हे की गिरफ्तारी से एक दिन पहले तीन थानों की पुलिस पारदियों के डेरे पर पहुंची थी..तब पारदियों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की,महिलाओं ने पत्थर बरसाए,पुलिस ने लेटकर अपनी जान बचाई..लेकिन एक भी जवाबी फायर नहीं किया..इतने बड़े मामले के बाद पुलिस सिर्फ दूल्हा बने पारदी को गिफ्तार कर लाई..।
















