भारतीय सेना के दो वाहनों पर ग्रेनेड से हमला

भारतीय सेना के दो वाहनों पर ग्रेनेड से हमला

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकियों ने सैन्य वाहन पर हमला कर दिया है। हमले के जवाब में भारतीय सैनिकों ने मोर्चा खोल दिया है। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। इस आतंकी मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए हैं और चार जवान घायल बताए जा रहे हैं। आतंकियों ने वाहन ग्रेनेड से हमला किया है। आंतकियों के इस हमले में दो सैन्य वाहनों को निशाना बनाया है।

भारतीय सेना से मिल रही जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब कठुआ के कंड़ी क्षेत्र के लोहाई मल्हार में जैंडा नाला के पास आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। भारतीय सेना के वाहन को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसकी चपेट में आने के कारण कई जवान घायल हो गए।

सेना के वाहन पर आतंकी हमले की जानकारी मिलते ही मुठभेड़ के लिए भारतीय सेना की बैकअप टीम भी रवाना हो गई। पूरे इलाकों को घेर लिया गया। इस आतंकी मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए। भारतीय सैन्य बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। इतना ही नहीं आसपास के संपर्क मार्ग को भी अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *