अब फ्री में करें NEET, CLAT और JEE की कोचिंग

अब फ्री में करें NEET, CLAT और JEE की कोचिंग

महंगाई के इस दौर में हायर एजुकेशन कर पाना लोहे के चने चबाने के समान है। मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए एंट्रेस एग्जाम देना पड़ता है, जिसकी तैयारी के लिए विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थाओं में भारी ऊरकम फीस चुकानी पड़ती है। लेकिन, सरकार की योजनाएं विद्यार्थियों की राह आसान कर रही हैं. मध्य प्रदेश सरकार की ओर से संचालित आकांक्षा योजना के जरिए बिना पैसे खर्च किए निजी कोचिंग संस्थाओं में विद्यार्थी न सिर्फ अपने एग्जाम की बेहतर तैयारी कर सकेंगे, बल्कि उनके रहने खाने की व्यवस्था भी योजना के तहत ही की जाएगी।

जनजातीय कार्य विभाग ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, और क्लैट की तैयारी करने के लिए आकांक्षा योजना शुरु की है। योजना के जरिए जनजातीय विद्यार्थियों की उच्च शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सहभागिता बढ़ाने के लिया निशुल्क कोचिंग कराई जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *